गैरकानूनी लॉटरी और सट्टे का धंधा करने वालों की गुंडागर्दी, पत्रकार को पीटा

अवैध कारोबारी व उसके लोगों ने उनका मोबाइल छीन लिया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लुधियाना- गैरकानूनी लॉटरी और सट्टे का धंधा करने वाले शेरू नाम के एक बिजनेसमैन, उसके साथियों थंडू ,राम कृष्ण अरोड़ा और 10- 15 अन्य लोगों ने खबर खबर के लिए गए एक पत्रकार को बाधक बना कर बुरी तरह पीटने के बाद डराने धमकाने के साथ 17 हजार रुपए ले लिया। अवैध कारोबारी ने गुंडों की मदद से मनचाही बात बुलवा कर वीडियो भी बना लिया। घटना से मर्माहत पत्रकार ने इलाज व मेडिकल करवाने के बाद शुक्रवार को सी पी लुधियाना से मिलकर घटना की जानकारी देते हुए विधिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
 
विदित हो कि बीते 1 जुलाई को राष्ट्रीय हिदी मासिक पत्रिका के राज्य ब्यूरो प्रमुख अमन तिवारी अपने परिचित व्यक्ति जो दारा सट्टा में तीन लाख रुपए हारने के बाद काफी परेशान था, के बताए अनुसार अवैध कारोबारी के अड्डे पर पहुंच गए। वे स्थिति की वीडियोग्राफी कर पाते कि अवैध कारोबारी व उसके अन्य सहयोगियों ने शटर बंद कर उन्हें बल पूर्वक लगभग डेढ़ घंटा तक बैठाए रखा। इस दौरान उन्हें मार पीट कर प्रताड़ित करते हुए उनकी जेब से 7 हजार रुपए निकाल लिया और 10 हजार रुपए का पेटीएम भी करवा लिया। अवैध कारोबारी यहीं नही रुका उसने पत्रकार तिवारी से एक ब्लैंक चेक भी लिया और एक सादे कागज पर साइन भी करवाया । इस दौरान गुंडों से घिरे पत्रकार को भयाक्रांत होकर माफ़ी भी मांगनी पड़ी।
 
पीड़ित पत्रकार ने पुलिस कमिश्नर से की शिकायत पत्रकार तिवारी ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर स्थिति की जानकारी देते हुए उन्हें शिकायती प्रार्थना पत्र देकर विधिक कार्यवाही की मांग किया। जिसके क्रम में मामले की गंभीरता को समझते हुए सी पी लुधियाना ने जांच व कार्यवाही के लिए ए सी पी को जिम्मेदारी दी है। शिकायत करते समय पीड़ित पत्रकार ने पुलिस कमिश्नर को अवगत कराते हुए कहा है कि लुधियाना टिब्बा रोड पर शेरू नाम का एक आदमी बहुत ताकत से लॉटरी का धंधा करता है, जिसे पहले सेंट्रल MLA ने 3 नंबर थाने के इलाके से भगा दिया था और उसका गैरकानूनी सट्टे का धंधा बंद करा दिया था।
 
टिब्बा रोड पर उसकी दुकान है, लेकिन पिछले हफ्ते दारा सट्टे में हमारे एक परिचित भाई तीन लाख रुपये हार गए। उसने हमसे बात की और आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह सुसाइड कर लेगा। मैंने उसे भरोसा दिलाया कि वह किसी बात से न डरे। उसे पुलिस कमिश्नर के सामने पेश करेंगे और उसकी गैरकानूनी दारा सट्टे की दुकानें भी बंद करा देंगे। *पीड़ित पत्रकार ने कहा कि वे 1 जुलाई को शाम करीब 4:30 बजे अवैध दुकान पर रिपोर्ट करने और आस-पास देखने गए थे। उन्होंने वहीं फोटो खींचने व वीडियो बनाने का प्रयास किया। अवैध कारोबारी व उसके लोगों ने उनका मोबाइल छीन लिया और थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया।
 
उसके बाद, उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक वहीं बैठाए रखा मौके पर मौजूद राम कृष्ण अरोड़ा ने किसी तरह बचाया और बाहर निकाला। अरोड़ा ने पत्रकार तिवारी से परिचय पुछते हुए कहा कि ये बहुत खतरनाक लोग हैं। उनका टीबा पुलिस स्टेशन पर 2 लाख रुपये महीने देता है। उसने कहा कि मैं तुम्हें यही समझा रहा हूँ। वे 5 मिनट में तुम्हारे खिलाफ लूट का केस कर देंगे। तिवारी ने कहा कि मैं थोड़ा डर गया क्योंकि मैं अकेला था और मैंने वहीं किया जो राम कृष्ण अरोड़ा ने कहा। मैंने उनसे 7000 रुपये कैश और 10000 रुपये पेटीएम में देने को कहा। मैंने अपने दोस्त से उनके कहे अनुसार 1 लाख रुपये देने को कहा। बदले में उन्होंने मुझसे एक कोरा कागज और एक साइन मांगा। उन्होंने ब्लिंग चेक ले लिया। इन तीनों का पुलिस रिकॉर्ड पहले भी खराब रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें