आरती बिराजदार के साथ गौरव बाजपेयी और अंकिता बहुगुणा ने थामा 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' शो का हाथ।

वैदेही के प्रेरणादायक किरदार से दर्शकों को परिचित कराने के बाद, सन नियो ने अपने आने वाले शो 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' का नया प्रोमो जारी किया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज,

दया शंकर त्रिपाठी।

वैदेही के प्रेरणादायक किरदार से दर्शकों को परिचित कराने के बाद, सन नियो ने अपने आने वाले शो 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में कहानी के तीन अहम् किरदारों वैदेही, अभिजीत और अनुप्रिया की झलक दिखाई गई है। यह प्रोमो एक गाँव में चल रहे ब्यूटी क्रीम के विज्ञापन की शूटिंग के बीच की कहानी दिखाता है, जहाँ दिखावे और सच्चाई के बीच का फर्क सामने आता है।
प्रोमो की शुरुआत एक राज्य परिवहन बस के अचानक रुकने से होती है। बस के यात्री देखते हैं कि गाँव की सड़क पर एक ग्लैमरस ब्यूटी क्रीम का विज्ञापन शूट हो रहा है। इसी दौरान वैदेही (आरती बिराजदार) बस से उतरती है और भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश करती है। वहाँ उसकी नजर अनुप्रिया (अंकिता बहुगुणा) पर पड़ती है, जो विज्ञापन की शूटिंग कर रही होती है। विज्ञापन में अनुप्रिया एक साधारण गाँव की लड़की के रूप में नजर आती है और अपने आत्मविश्वास व आकर्षक अंदाज से सभी को प्रभावित करती है। वैदेही भी उसकी सादगी और आत्मविश्वास से प्रभावित हो जाती है।
इस शूट का निर्देशन अभिजीत (गौरव बाजपेयी) कर रहा होता है। वह अनुप्रिया की खूब तारीफ करता है और उसकी सुंदरता की प्रशंसा करता है। लेकिन, कहानी में नया मोड़ तब आता है जब वैदेही गलती से मेकअप के पीछे छिपे अनुप्रिया के असली रूप को देख लेती है। दूसरी ओर, अभिजीत का पूरा ध्यान अनुप्रिया पर ही रहता है, जबकि वैदेही दूर खड़ी होकर सब कुछ देखती रहती है। प्रोमो इन तीनों के बीच बनने वाले भावनात्मक रिश्तों की झलक देता है और दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाता है।




यह प्रोमो उसके ग्लैमरस जीवन की झलक दिखाता है, लेकिन साथ ही उसके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू भी सामने लाता है।"
रिश्तों, भावनाओं और प्रेरणा से भरपूर 'थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान' सपनों, आत्मविश्वास और जीवन में अपनी पहचान बनाने की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। 


About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार