शांति भंग की आशंका में 10 लोग गिरफ्तार, 171 वाहनों का चालान
जनपद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
भदोही। जनपद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग की आशंका में 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर 171 वाहनों का चालान किया गया।
पुलिस के अनुसार थाना ज्ञानपुर क्षेत्र में उपनिरीक्षक उदयनारायण सिंह कुशवाहा ने थाना गेट के पास से दो व्यक्तियों को, थाना भदोही क्षेत्र में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने ग्राम लालीपुर भाट से तीन व्यक्तियों को तथा थाना ऊंज क्षेत्र में उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव ने ग्राम सोबरी से दो व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में थाना सुरियावां क्षेत्र में उपनिरीक्षक अजय कुमार ओझा ने ग्राम भोरी से दो तथा उपनिरीक्षक जितेंद्र प्रताप यादव ने कस्बा सुरियावां से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया। सभी गिरफ्तारियां बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत की गईं।
उधर, यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 150 दोपहिया और 21 चारपहिया वाहनों समेत कुल 171 वाहनों का चालान किया। इस कार्रवाई में कुल एक लाख 73 हजार रुपये का समन शुल्क निर्धारित किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
uttar pradesh police Bhadohi News traffic police local news uttar pradesh news bhadohi police road safety Law and order traffic rules traffic management police administration crime control court proceedings Police Action Traffic Violation Law Enforcement Public Safety Police Campaign Vehicle Checking Campaign Gyanpur police peace disturbance Traffic Awareness Preventive Arrest BNSS Section 170 BNSS Section 126 BNSS Section 135 Bhadohi Kotwali Oonj Police Station Suriyawan Police Traffic Challan Two Wheeler Challan Four Wheeler Challan Preventive Policing Bhadohi District Road Traffic Enforcement Vehicle Penalty Public Order Safety Drive Challan Drive District News.


Comments