श्रम विभाग एवं मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान

बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत 04 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी चर्चित गौड़, एवं , पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में बाल श्रम उन्मूलन एवं बाल अधिकार संरक्षण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार दिनांक 15.06.2026 को श्रम विभाग एवं थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT) सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा चोपन, ओबरा एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर सघन बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों का निरीक्षण किया गया, जिसमें कार्यरत 04 नाबालिग बच्चों को चिन्हित कर बाल श्रम से मुक्त कराते हुए संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

शादी के तीसरे दिन युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव। Read More शादी के तीसरे दिन युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव।

अभियान के दौरान नियोक्ताओं एवं आमजन को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल श्रम न कराने एवं बच्चों को शिक्षा से जोड़ने हेतु जागरूक भी किया गया।संयुक्त रेस्क्यू टीम में श्रम में मनोज शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, मो0 रईश, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई (AHT), सोनभद्र के निरीक्षक रामदरश राम, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार, महिला आरक्षी शालिनी वैश्य शामिल रहे।

नैनी सब्जी मंडी में दलित व्यापारी से मारपीट, दुकान खाली कराने और जान से मारने की धमकी का आरोप। Read More नैनी सब्जी मंडी में दलित व्यापारी से मारपीट, दुकान खाली कराने और जान से मारने की धमकी का आरोप।

सोनभद्र पुलिस एवं श्रम विभाग बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकार संरक्षण एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु निरंतर प्रतिबद्ध हैं।

फैमिली एंटरटेनर 'दुल्हनिया ले आएगी'  दिल छू लेने वाली फिल्म, । Read More फैमिली एंटरटेनर 'दुल्हनिया ले आएगी'  दिल छू लेने वाली फिल्म, ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें