ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध चला यातायात पुलिस का अभियान, 95 के विरूद्ध हुई कार्यवाही 

पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में दिनांक: 13.6.2026 व दिनांक 14.6.2026 को कानपुर यातायात पुलिस एवं सिविल पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में दिनांक: 13.6.2026
व दिनांक 14.6.2026 को कानपुर यातायात पुलिस एवं सिविल पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया । अभियान के अंतर्गत
सजेती टोल प्लाजा व शिवराजपुर टोल प्लाजा पर ब्रीथ एनालाइज़र उपकरण के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई । 
इस प्रकार की लापरवाही के कारण
 
सड़क दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है, जो वाहन चालक व निर्दोष नागरिकों की जान के लिये गंभीर संकट है । चेकिंग के दौरान शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वालो के विरुद्ध
मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 95 वाहन चालकों पर वैधानिक कार्यवाही की गई । कानपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें