अपनी कार्यशैली से अपने कार्यकाल को यादगार बना गए एसीपी कृष्णानगर
कृष्णानगर लखनऊ में सहायक आयुक्त रजनीश वर्मा का तबादला होने से व्यापारी और क्षेत्रीय लोगों उदासी सी देखने को मिली। बहुत कम ऐसा होता है कि किसी पुलिस अधिकारी का तबादला आम नागरिक को उदास कर दे।
लखनऊ । कृष्णानगर लखनऊ में सहायक आयुक्त रजनीश वर्मा का तबादला होने से व्यापारी और क्षेत्रीय लोगों उदासी सी देखने को मिली। बहुत कम ऐसा होता है कि किसी पुलिस अधिकारी का तबादला आम नागरिक को उदास कर दे।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में वर्ष 2014 बैच के पीपीएस अधिकारी रजनीश वर्मा ने कृष्णानगर लखनऊ में सहायक आयुक्त के पद पर 25 अक्टूबर 2025 में कार्य भार संभाला था। इसके पूर्व मोहनलाल गंज में रहकर उन्होंने जनमानस में अपनी कर्तव्यनिष्ठ, मिलनसार व पीड़ितों के प्रति मददगार के रूप में एक यादगार छवि छोड़ी थी।
एसीपी रजनीश वर्मा ने अपने कार्यक्षेत्र में 07 माह के कार्यकाल में जहाँ थानों में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाकर मजबूती प्रदान की वहीं किसी भी घटना में तत्काल मौके पर पहुँचकर कर्तव्यों का निर्वहन करके लोगों में विश्वास पैदा किया। उन्होंने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर पुलिस की छवि को निखारने का भरसक प्रयास भी किया जिसे एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। वे कार्यालय में फरियाद लेकर गये पीड़ितो की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निवारण में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। यहाँ तक फरियादी गरीब हो या अमीर उसके साथ एक जैसा व्यवहार करना उनकी जीवनशैली में रचा बसा था। क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्या के निदान होने तक सुलझाने की कोशिश में लगे रहते थे।
लखनऊ मोहनलालगंज उत्तर प्रदेश पुलिस तबादला लखनऊ समाचार कानून व्यवस्था नागरिक सुरक्षा त्वरित कार्रवाई लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन जनसुनवाई जनसेवा जनविश्वास कृष्णानगर फरियादियों की सुनवाई पुलिस-जन संवाद एसीपी रजनीश वर्मा सहायक आयुक्त पुलिस रजनीश वर्मा पीपीएस अधिकारी पुलिस चौपाल कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी पुलिस की सकारात्मक छवि प्रशासनिक तबादला पुलिस अधिकारी।


Comments