फीचर्ड
भारत
सिद्धार्थनगर में ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, गई जान
जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय गेट के सामने गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनका बेटा भी साथ था, जिसने अपनी आंखों के सामने पिता को ट्रक की चपेट में आते देखा।
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय गेट के सामने गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय अधेड़ की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय उनका बेटा भी साथ था, जिसने अपनी आंखों के सामने पिता को ट्रक की चपेट में आते देखा।
मोहाना थाना क्षेत्र के मधुबनी टोला रेहरा गांव निवासी इनाउल्लाह (55) अपने पुत्र अलाउद्दीन के साथ मोटरसाइकिल से जिला मुख्यालय आए थे। वे एक मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में न्यायालय पहुंचे थे।
गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे न्यायालय का कार्य समाप्त होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। न्यायालय गेट के सामने सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही इनाउल्लाह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया।
मृतक के पुत्र अलाउद्दीन ने बताया कि वे मोटरसाइकिल से सड़क पार कर रहे थे और उन्होंने इंडिकेटर भी दिया था। इसके बावजूद ट्रक ड्राइवर ने वाहन की गति कम नहीं की और सीधे उनके पिता के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। अलाउद्दीन ने आरोप लगाया कि यदि चालक सावधानी बरतता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि घटनास्थल का दृश्य देखकर लोग स्तब्ध रह गए। दोनों ओर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। न्यायालय परिसर और आसपास मौजूद अधिवक्ता, वादकारी तथा राहगीर भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
इनाउल्लाह की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अपने परिवार के जिम्मेदार सदस्य थे और मुकदमे की तारीख देखने जिला मुख्यालय आए थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि घर लौटने से पहले ही एक दर्दनाक हादसा उनकी जिंदगी छीन लेगा। बेटे के सामने पिता की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस मामले पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई।
truck accident uttar pradesh news road safety siddharthnagar news Road safety awareness सडक सुरक्षा police investigation पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश समाचार Family Tragedy Highway Accident स्थानीय समाचार पुलिस जांच Traffic Rules Violation Siddharthnagar Latest News Breaking News Siddharthnagar Local News Uttar Pradesh Postmortem Report hit and run case हिट एंड रन मामला accident news UP मोहाना थाना सड़क सुरक्षा जागरूकता सड़क सुरक्षा अभियान Motorcycle Accident Road Accident Siddharthnagar पारिवारिक त्रासदी दुर्घटना समाचार सड़क हादसा सिद्धार्थनगर ट्रैफिक नियम यातायात दुर्घटना Traffic Accident सिद्धार्थनगर ताजा खबर दर्दनाक सड़क दुर्घटना Court Gate Accident Fatal Road Mishap Inaullah Death Case Mohana Police Station Madhubani Tola Rehra Village Siddharthnagar District Court Truck Driver Absconding Court Campus Accident District Headquarters News Justice Court Area Public Outrage Road Crash सिद्धार्थनगर समाचार न्यायालय गेट दुर्घटना ट्रक हादसा इनाउल्लाह मौत मामला मधुबनी टोला रेहरा गांव सिद्धार्थनगर न्यायालय फरार ट्रक चालक कोर्ट परिसर हादसा मोटरसाइकिल दुर्घटना जिला मुख्यालय हादसा ब्रेकिंग न्यूज सिद्धार्थनगर न्यायालय क्षेत्र दुर्घटना


Comments