विश्व पर्यावरण दिवस पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान का हरित अभियान

बीजपुर थाना, बेड़िया हनुमान मंदिर, मस्जिद और प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। संस्थान के सभी सदस्यों ने मिलकर बीजपुर थाना, बेड़िया हनुमान मंदिर, मस्जिद परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय बीजपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और घटते वन क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

सर्वर डाउन होने से नहीं मिल रही खाद, किसान  Read More सर्वर डाउन होने से नहीं मिल रही खाद, किसान 

संस्थान के सदस्यों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि "एक व्यक्ति-एक पौधा" अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाए, ताकि क्षेत्र को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

झूंसी में 59.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।। Read More झूंसी में 59.40 लाख रुपये की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार।।

इस अवसर पर सिद्धार्थ गुप्ता, महावीर गोंड, जावेद आलम, मनीष भारती, प्रकाश विश्वकर्मा, मनोज सोनकर, देव कुमार एडवोकेट, जय सिंह, रंजीत चौधरी (ब्लॉगर), अर्जुन विश्वकर्मा सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

सैराब' में मदिराक्षी मुंडले संग रोमांस करेंगे कृष्णा कौल। Read More सैराब' में मदिराक्षी मुंडले संग रोमांस करेंगे कृष्णा कौल।

"विश्व पर्यावरण दिवस पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान का हरित संकल्प, थाना-मंदिर-मस्जिद और विद्यालय परिसर में लगाए पौधे"सदस्यों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा— आज लगाया पौधा ही कल बनेगा जीवन का सहारापेड़ केवल प्रकृति की शोभा नहीं, बल्कि मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। आइए, एक पौधा लगाकर धरती को हराभरा बनाने का संकल्प लें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें