साइड लेने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली से टकराए बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी


मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लालापुर सेमरा कलां संपर्क मार्ग स्थित लालापुर गांव में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे के करीब ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर लालगंज क्षेत्र निवासी बाइक सवार दो युवक नहर में गिर पड़े। जिसमें बाइक पर पीछे बैठे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। लालगंज थाना क्षेत्र के खोमर मैना गांव निवासी 35 वर्षीय श्याम सुंदर गांव के ही

अपने साथी 30 वर्षीय नागेश के साथ बाइक से लालापुर गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही सेमरा कलां लालापुर संपर्क मार्ग पर पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राली से साइड लेने के चक्कर में ट्रैक्टर से टकराते हुए बाइक सहित नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।बाइक पर पीछे बैठे नागेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर को उपचार हेतु एंबुलेंस से पीएचसी हलिया भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद

शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है - विधायक Read More शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है - विधायक

 

मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़ Read More मिर्जापुर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, कई केंद्रों पर दिखी अभ्यर्थियों की भीड़

चिकित्सक आलोक सिंह यादव ने बाइक चालक के पैर में आई गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। मृतक बाइक सवार नागेश के भाई हरिशंकर की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर लालगंज क्षेत्र के खोमर मैना गांव निवासी बाइक सवार नागेश की मौत हो गई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।गंभीर रूप से घायल बाइक चालक श्याम सुंदर को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

दूध देकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, रिश्तेदार और भतीजे समेत चार गिरफ्तार Read More दूध देकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या का खुलासा, रिश्तेदार और भतीजे समेत चार गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें