बागेसोती रोड़ में भारी अनियमितता को लेकर लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन

लोगों ने किया मानक के अनुसार सड़क निर्माण कराने की मांग, बृहद आंदोलन करने की दी चेतावनी

राजेश तिवारी Picture
Published On

कोन / सोनभद्र -

विधानसभा रॉबर्टसगंज के कचनरवा बागेसोती रोड दोहरीकरण में भारी अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। बतातें चलें कि भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बक्सा नहीं जायेगा पर कोन क्षेत्र में उनके आदेश को संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा सरेयाम ठेंगा दिखाया जा रहा है और वहीँ अधिकारी चुप्पी साधे हैं।

 

सड़क निर्माण में भारी अनिय मितता को लेकर जिला पंचायत सदस्य छविंद्रनाथ के अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि सड़क निर्माण अगर गुणवत्तापरक नहीं कराया गया तो सड़क पर बृहद आंदोलन होगा। जिसके क्रम में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख राजनारायण जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य कचनरवा छविंद्रनाथ ने पीडब्लूडी व संबंधित ठेकेदार के उपर आरोप लगाया है कि कचनरवा से बागेसोती रोड में काफी अनियमितता बरती जा रही है जहाँ सड़क एक तरफ बनना शुरु हुआ वहीँ दूसरी तरफ उखड़ना शुरु हो गया जो विभाग के उपर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है।

कप्तानगंज में अभी भी बचे रह गए भ्रष्टाचार के गुरुघंटाल , चेले को ले गयी एंटीकरप्सन Read More कप्तानगंज में अभी भी बचे रह गए भ्रष्टाचार के गुरुघंटाल , चेले को ले गयी एंटीकरप्सन

आगे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कचनरवा पुलिया से कोन विंढमगंज मार्ग तक लगभग 500 मीटर आरसीसी बनना है जो अभी तक कार्य शुरु नहीं हो सका बल्कि सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क को अवरुद्ध कर दिया जा रहा है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और वहीँ पानी चिड़काव न होने से लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है।

बालिका सशक्तिकरण की बात, लेकिन विस्थापित आज भी बदहाल, एनटीपीसी  पर उठे सवाल Read More बालिका सशक्तिकरण की बात, लेकिन विस्थापित आज भी बदहाल, एनटीपीसी पर उठे सवाल

स्थानीय निवासी सुनील जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है और बाजार में स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर अवरुद्ध कर दिया गया जो कि पी डब्लूडी की सड़क है। इसी तरह झारखंड बॉर्डर पर ऊँचाई ज्यादा होने से वाहनों को आने जाने में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत छविंद्र नाथ, वरिष्ठ समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव, राजेश सिंह, रघुवर प्रसाद ,सुनील, हर जोतन आदि शामिल रहे। 

वार्ड 47 की विद्युत समस्याओं को लेकर संजय श्रीवास्तव ने महापौर को सौंपा ज्ञापन Read More वार्ड 47 की विद्युत समस्याओं को लेकर संजय श्रीवास्तव ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

इस बावत् पी डब्लू डी के अधिशासी अभियंता ( एकशियन) मनोज कुमार नायक द्वारा अश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य पूरा करा दिया जायेगा।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें