रिहंद बलभ पंत सागर क्षेत्र में पुलिस का जागरूकता अभियान

गहरे पानी, नहाने और सेल्फी से बचने की अपील, लगाए गए चेतावनी बोर्ड

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर /सोनभद्र-

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिहंद बलभ पंत सागर जलाशय के आसपास पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जलाशयों के किनारे चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी साइन बोर्ड लगवाकर पर्यटकों, पिकनिक मनाने वालों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई।

बोर्डों पर पानी जानलेवा है, जीवन अनमोल है, शराब का सेवन न करें ,गहरे पानी में न जाएं जैसे चेतावनी संदेश अंकित किए गए हैं। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं।

डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सहदहिया में चला विशेष टीबी जांच अभियान, 3 मरीज मिले पॉजिटिव Read More डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सहदहिया में चला विशेष टीबी जांच अभियान, 3 मरीज मिले पॉजिटिव

सेल्फी और नहाने के दौरान हो चुके हैं कई हादसे

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को  10 वर्ष के कारावास की सजा Read More सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी रंग लाई, गैर इरादतन हत्या के प्रकरण में एक नफर अभियुक्त को 10 वर्ष के कारावास की सजा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अक्सर लोग घूमने-फिरने, पिकनिक मनाने एवं मनोरंजन के उद्देश्य से जलाशयों के किनारे पहुंचते हैं। इस दौरान कई लोग लापरवाही करते हुए गहरे पानी में उतर जाते हैं, नहाने लगते हैं या सेल्फी लेने के चक्कर में हादसों का शिकार हो जाते हैं। बीते समय में ऐसी कई दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है और परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सार्वजनिक शौचालय के पास कूड़े का अंबार, लोगों में नाराजगी Read More सार्वजनिक शौचालय के पास कूड़े का अंबार, लोगों में नाराजगी

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जलाशयों के किनारे सावधानी बरतें, शराब सेवन से दूर रहें तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।अभियान के दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक कमला कांत पाण्डेय सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें