शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है - विधायक

आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय, बर्डपुर में मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर। आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय, बर्डपुर में मंगलवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 68 छात्र-छात्राओं को मेडल, सर्टिफिकेट एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ  माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 
इसके उपरांत विद्यालय के संचालक नितेश पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक नितेश पाण्डेय ने की।
 
 मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही  ने कहा कि शिक्षा ही समाज एवं राष्ट्र निर्माण का आधार है। मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है। अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। विद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एक प्रेरणादायक पहल है।
 
विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणा का माध्यम भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के संचालक नितेश पाण्डेय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया। 
 
इस दौरान  शोभनाथ यादव, उमेश यादव, संतोष यादव, संदीप राव, रुचि उपाध्याय, श्वेता पटवा, रीता जायसवाल, पवन पाठक, अन्नू जायसवाल, संगीता मौर्य, शशि जायसवाल, अमित कुमार , सौरभ पाण्डेय ,चंद्रावती देवी आदि उपस्थित रहे।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार