किसान हित में नाम संशोधन प्रक्रिया होगी सरल, तय होगी समय सीमा -जिलाधिकारी

किसानों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता ना बरती जाए

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में किसानों को उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने हेतु किसान रजिस्ट्रेशन एवं आईडी की आवश्यकता पड़ रही है। कई मामलों में किसानों के नाम एवं पते राजस्व अभिलेखों की खसरा-खतौनी में अलग-अलग दर्ज होने अथवा नाम के साथ सिंह, कुमार, देवी, रानी, कुमारी आदि उपनामों में भिन्नता होने के कारण किसानों को नाम संशोधन के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस संबंध में किसानों द्वारा अनावश्यक विलंब की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसान हित सर्वोपरि रखते हुए नाम संशोधन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो तथा राजस्व कर्मियों द्वारा उन्हें बार-बार तहसील के चक्कर न कटवाए जाएं।

सड़क पर अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कार्यवाही - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार  Read More सड़क पर अतिक्रमण किया तो होगी कड़ी कार्यवाही - डीसीपी यातायात रविन्द्र कुमार

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नाम संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त होने से लेकर संशोधन पूर्ण होने तक की निश्चित समय सीमा तय की जाए तथा उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लेखपाल, कानूनगो एवं नायब तहसीलदार स्तर पर लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय करने। के निर्देश दिये है । 

अवैध खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त Read More अवैध खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रशासन सख्त

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता ना बरती जाए। 

गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: अमूल डेयरी की डीसीएम ने ट्रैक्टर-मिक्सर में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, चार घायल Read More गोरखपुर फोरलेन पर भीषण हादसा: अमूल डेयरी की डीसीएम ने ट्रैक्टर-मिक्सर में मारी टक्कर, मजदूर की मौत, चार घायल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें