सुपौल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1.71 करोड़ का गांजा जब्त 

गुप्त चेंबर बनाकर हो रही थी तस्करी, भागलपुर पहुंचाने की थी तैयारी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पिपरा (सुपौल) स्वतंत्त्र प्रभात संवाददाता

बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 427.95 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 71 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह की गई, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली।

पुलिस की जांच में सामने आया कि तस्कर बेहद शातिर तरीके से गांजे की खेप को छिपाकर ले जा रहे थे। पिकअप वाहन की पिछली सीट और डाला के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेंबर में गांजे से भरे बोरे रखे गए थे। ऊपर से खाली कैरेट लगाकर इसे सामान्य मालवाहक वाहन जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी, ताकि पुलिस को भनक न लगे।

जानकारी के अनुसार, गांजे की यह बड़ी खेप मधुबनी जिले के भुतहा इलाके से भागलपुर ले जाई जा रही थी। हालांकि पिपरा थाना पुलिस की सक्रियता के कारण तस्करों की योजना नाकाम हो गई।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपा गांव निवासी उपेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान यह सफलता मिली।

प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026 में मेधावियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान Read More प्रतिभा रत्न अवॉर्ड–2026 में मेधावियों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों का हुआ भव्य सम्मान

पुलिस ने पिकअप वाहन और गांजे की पूरी खेप को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर नगर थाना, बेतिया में शांति समिति की बैठक Read More ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व को लेकर नगर थाना, बेतिया में शांति समिति की बैठक

ताजा खबर के लिए पठते रहे स्वतंत्त्र प्रभात 

हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल Read More हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। माना जा रहा है कि इसके पीछे अंतरजिला नशा तस्करी का बड़ा गिरोह सक्रिय है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर पुलिस मुख्य सप्लायर और नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पुलिस के लिए बड़ी सफलता

लगातार बढ़ती नशा तस्करी के बीच सुपौल पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने से इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें