डीसीपी यातायात ने दी बस स्टैंड के बाहर खड़ी बसों के ड्राइवरों को चेतावनी, अतिक्रमण हटवाया
दिनांक 20.05.2026 को पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” के अंतर्गत झकरकटी बस अड्डा व टाटमिल चौराहा का भौतिक निरीक्षण किया गया।
कानपुर। बस स्टैंड के बाहर रोडवेज बस ड्राइवर अनाधिकृत रूप से बसों को सड़कों पर खड़ा करके सवारी भरते हैं । निरीक्षण के दौरान डीसीपी यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था , सड़क पर वाहन दबाव , अवैध पार्किंग , ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन , सड़क किनारे अतिक्रमण तथा प्रमुख चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। झकरकट्टी बस स्टैंड के बाहर अनाधिकृत रूप से सड़क पर खड़ी परिवहन निगम की बस चालकों एवं परिचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही बसों को खड़ा करने के निर्देश दिए गए । साथ ही बस अड्डे के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया,
जिससे यातायात संचालन को सुचारु एवं बाधारहित बनाया जा सके। सभी चौराहों / तिराहों से कम से कम 100 मीटर तक ई-रिक्शा एवं ऑटो खड़े ना हो तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया गया कि यातायात को सुगम , सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डीसीपी यातायात द्वारा बताया गया कि “ Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme ” का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान एआरएम रोडवेज , सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, संबंधित जोन टीआई ,SHO रेलबाज़ार व थाना बाबूपुरवा का पुलिस बल मौजूद रहा।
यूपी पुलिस कानपुर न्यूज़ सडक सुरक्षा रोडवेज बस कानपुर अवैध पार्किंग कानपुर समाचार यातायात व्यवस्था अतिक्रमण हटाओ अभियान ट्रैफिक पुलिस कानपुर रवीन्द्र कुमार डीसीपी यातायात यातायात नियम ऑटो संचालन सड़क जाम RTC Scheme रेड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन योजना झकरकटी बस अड्डा टाटमिल चौराहा ई-रिक्शा अभियान सुगम यातायात यातायात निरीक्षण बस स्टैंड कार्रवाई ट्रैफिक मैनेजमेंट शहर यातायात व्यवस्था चौराहों पर अभियान अनाधिकृत बस संचालन रेलबाजार थाना बाबूपुरवा थाना


Comments