विवाहिता ने लगाई फांसी, पंखे से लटकता मिला शवहत्या
परसरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में नव विवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला।पुलिस तथा फोरेंसिक सिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव में नव विवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला।पुलिस तथा फोरेंसिक सिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के हरिगांव में रविवार, सोमवार की रात एक नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। शोर सुनकर स्वजन दौड़े और शव को नीचे उतारा।
आनन, फानन में इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।इसके बाद हल्लादृगुहार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और मृतका के मायके में स्वजन को सूचित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीगांव निवासी रोहन की शादी बीते सात मई को गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कलहैया पुरवा, भोपतपुर में हुई थी। स्वजन के अनुसार शादी के बाद परिवार हंसी खुशी रह रहा था। रविवार की शाम स्वजन खा पीकर सोने चले गए। मृतका के जेठ सूरज और जेठानी छत पर सोने चले गए। मृतका के पति रोहन, ससुर राम सुभावन के साथ अन्य सदस्य घर के बाहर सो रहे थे।
कमरे में नवविवाहिता सोनम अकेली थी। देर रात क़रीब डेढ़ बजे कमरे से चीखने की आवाज आई तो स्वजन दौड़े कमरे में जाकर देखा तो सोनम सफेद दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक रही थी। आनन फानन में उसे नीचे उतारा गया और इलाज के लिए पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
चर्चा है कि सोनम और रोहित की यह लव मैरिज थी जिसे दोनों की परिवार की सहमति से विधिदृविधान से किया गया था। सोनम के पिता नहीं है, मां और भाइयों ने ही विवाह सम्पन्न कराया था। थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्व मोहन राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


Comments