नवीनतम
फीचर्ड
राजकीय आईटीआई नैनी में मारुति सुजुकी का अप्रेंटिसशिप/प्लेसमेंट मेला सम्पन्न,।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दिनांक 18 मई 2026 एवं 19 मई 2026 को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप/प्लेसमेंट मेला सकुशल सम्पन्न हुआ।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दिनांक 18 मई 2026 एवं 19 मई 2026 को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप/प्लेसमेंट मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। मेले में कुल 542 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर 460 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया।कंपनी की ओर से एचआर हेड श्री दीपक चौरसिया के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने प्रशिक्षार्थियों का चयन किया। मेले का उद्घाटन संस्थान के प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मेला प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, अप्रेंटिस प्रभारी अशोक कुमार, वरिष्ठ अप्रेंटिस सलाहकार अमृत लाल गुप्ता, कार्यदेशक मनोज सिंह,अनुदेशक राजदेव प्रजापति, भोलानाथ, प्रेमशंकर,राजेश कुमार,अरविंद गुप्ता, जगेसर प्रसाद,आंचल पांडे एवं संजय कुमार कृष्णा सहित संस्थान के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रोजगार मेला प्रयागराज समाचार रोजगार अवसर नैनी प्रयागराज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई नैनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिसशिप मेला प्लेसमेंट मेला प्रशिक्षार्थियों का चयन दीपक चौरसिया प्रधानाचार्य अशोक कुमार राकेश कुमार शर्मा अशोक कुमार अप्रेंटिस प्रभारी अमृत लाल गुप्ता मनोज सिंह राजदेव प्रजापति भोलानाथ प्रेमशंकर राजेश कुमार अरविंद गुप्ता आंचल पांडे संजय कुमार कृष्णा आईटीआई प्लेसमेंट


Comments