अवैध खनन करते पकड़ी गई जेसीबी व डंपर सीज

शोहरतगढ़ तहसीलदार ने अवैध खनन के आरोप में  जेसीबी व  डंफर जब्त कर ढेबरुआ थाने को सौंप दिया। तहसीलदार की उक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर । शोहरतगढ़ तहसीलदार ने अवैध खनन के आरोप में  जेसीबी व  डंफर जब्त कर ढेबरुआ थाने को सौंप दिया। तहसीलदार की उक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
 
   शोहरतगढ़ तहसीलदार प्रकाश सिंह बुधवार को सायं ढेबरूआ थानाक्षेत्र के परसोहिया में स्थित गौशाला का निरीक्षण करने गए थे।इसी दौरान उन्हें सूचना मिला कि सिसवा उर्फ शिवभारी में अवैध खनन हो रहा है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर वहां चल रहे एक जेसीबी व एक डंफर को रोककर खनन संबंधित कागजात मांगा। खनन से संबंधित कोई कागजात न दिखा पाने पर कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें