कल्याणपुर क्रॉसिंग और इंदिरा नगर मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम से जनता परेशान

शहर के जीटी रोड स्थित कल्याणपुर क्रॉसिंग और इंदिरा नगर मोड़ पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर। शहर के जीटी रोड स्थित कल्याणपुर क्रॉसिंग और इंदिरा नगर मोड़ पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सड़क के बीचों-बीच ऑटो, टेंपो और बस चालकों द्वारा खुलेआम वाहन खड़े कर सवारियां भरी जा रही हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि राहगीरों, स्कूली बच्चों और महिलाओं को जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है। लगातार लगने वाले जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे ऑटो और टेंपो चालकों के हौसले बुलंद हैं और वे मनमानी कर रहे हैं।
 
बताया जा रहा है कि बुधवार को इसी अव्यवस्था के चलते कल्याणपुर इंदिरा नगर मोड़ पर ट्रैफिक कर्मी और एक ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष कल्याणपुर थाने पहुंचे, जहां देर तक बहस चलती रही। इस पूरे घटनाक्रम के बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने और अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें