नवीनतम
फीचर्ड
शैक्षिक उन्नयन के लिए नई तकनीक जरूरी : उमेश द्विवेदी
क्षेत्र के ऐहार स्थित श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र दिलीप द्विवेदी के संयोजन में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया।
लालगंज। क्षेत्र के ऐहार स्थित श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अवध क्षेत्र दिलीप द्विवेदी के संयोजन में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीन्द्र पांडे ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि उमेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा शिक्षा में नई क्रांति लाने के लिए आधुनिक तकनीक के समावेश पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षण प्रणाली में नवाचार आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला हैं और उनके सतत प्रयासों से ही शिक्षा का वास्तविक उन्नयन संभव है। शिक्षक विधायक ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए उनके दरवाजे सदैव खुले हैं तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवीन प्रयोगों और तकनीकी संसाधनों को अपनाने पर जोर दिया। गोष्ठी का संचालन कमलाकांत त्रिवेदी ने किया। अंत में संयोजक दिलीप द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र बहादुर सिंह बैसवारा इंटर कॉलेज, प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार, देदौर इंटर कॉलेज के प्रबंधक विजय कुमार चौधरी, वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र तिवारी, अजय त्रिपाठी, नागेंद्र बहादुर सिंह, लक्ष्मी रतन शुक्ला, भगवान कुमार अवस्थी, मनोज अवस्थी, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुनील द्विवेदी, अतुल शुक्ला, रतन सिंह, सत्येश मिश्र, शैलेंद्र दीक्षित, अनुज अवस्थी, जितेंद्र मिश्रा, अनूप पांडेय, विजय बाजपेई, इंद्र कुमार दीक्षित, अतुल मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, संदीप बाजपेई, विनीत बाजपेई, राम प्रताप सिंह, राजेंद्र पांडेय, आलोक मिश्रा, अतुल बाजपेई, सुरेश मिश्रा, भीमसेन एवं मनीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
लालगंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रायबरेली समाचार श्री गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज दिलीप द्विवेदी अवनीन्द्र पांडे शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी शिक्षा गुणवत्ता सुधार आधुनिक तकनीक शिक्षकों की समस्याएं शिक्षा में नवाचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय कमलाकांत त्रिवेदी वित्तविहीन शिक्षक महासभा पुष्पेंद्र तिवारी विजय कुमार चौधरी नरेंद्र बहादुर सिंह सत्येंद्र कुमार शिक्षक सम्मेलन शिक्षा उन्नयन कार्यक्रम


Comments