आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, चार घंटे गुल रही बिजली
मंगलवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी और बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
तिलहर (शाहजहांपुर)। मंगलवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी और बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली।
दोपहर करीब एक बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ देर की बारिश से ही सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं।
आंधी के दौरान नगर के पूर्वी तिराहे के पास बिजली का खंभा टूट गया, जिससे मौजमपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टूटे खंभे को बदलने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने देर शाम तक मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नगरवासियों का कहना था कि हल्की आंधी और बारिश में भी बिजली व्यवस्था चरमरा जाती है। लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर खंभों और तारों को जल्द बदलवाने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में परेशानी न उठानी पड़े।
शाहजहांपुर गर्मी से राहत विद्युत विभाग बिजली कटौती भारी बारिश मौसम अपडेट यूपी मौसम बिजली व्यवस्था उत्तर प्रदेश समाचार स्थानीय समाचार मौसम परिवर्तन तिलहर शाहजहांपुर समाचार तिलहर समाचार बिजली आपूर्ति बाधित तेज आंधी तेज बारिश उमस से राहत बिजली का खंभा टूटा मौजमपुर फीडर सड़क पर जलभराव पेड़ों की डालियां गिरीं आंधी बारिश का असर जर्जर खंभे बरसात का मौसम आंधी तूफान नगरवासियों की परेशानी बारिश से राहत


Comments