पुलिस मुठभेड़ में हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद।
थाना होलागढ़ पुलिस ने हत्या के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
होलागढ़/प्रयागराज। थाना होलागढ़ पुलिस ने हत्या के एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 की देर रात करीब 12:30 बजे थाना होलागढ़ पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 10 मई को टोडीपुरवा नहर के पास हुई हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त साहिल यादव दुर्गापुर नहर के समीप छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग करने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई पुलिस मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहिल यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी चन्देलन का पुरा, पूरबनारा, थाना होलागढ़, प्रयागराज के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा मोटरसाइकिल संख्या UP 70 AH 6837 बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि 10 मई को ग्राम टोडी की पुरवा स्थित नहर पुल के पास साहिल यादव ने पुरानी रंजिश के चलते हिमांशु नामक युवक को समझौते के बहाने बुलाया था। दोनों के बीच पहले हाथापाई हुई, जिसके बाद आरोपी ने तमंचे से हिमांशु पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस मामले में थाना होलागढ़ में हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले मोटरसाइकिल टकराने की घटना को लेकर दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। उसी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
prayagraj news UP Police crime news hindi प्रयागराज पुलिस मुठभेड़ उत्तर प्रदेश पुलिस प्रयागराज समाचार पुलिस कार्रवाई पुरानी रंजिश आर्म्स एक्ट अपराध समाचार अपराधी गिरफ्तार गोली मारकर हत्या हत्या मामला प्रयागराज पुलिस वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अवैध तमंचा बरामद यूपी क्राइम न्यूज जिंदा कारतूस खोखा कारतूस पुलिस गश्त एससी एसटी एक्ट पुलिस एनकाउंटर अवैध हथियार होलागढ़ हत्या का आरोपी गिरफ्तार साहिल यादव थाना होलागढ़ पुलिस टोडीपुरवा नहर हत्याकांड हिमांशु हत्याकांड मोटरसाइकिल बरामद संदिग्ध चेकिंग थाना होलागढ़ हत्या में गिरफ्तारी


Comments