अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय के विभिन्न प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रकोष्ठों में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु दिये आवश्यक निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश 

मंगलवार दिनांक 12.05.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन चुर्क स्थित पुलिस कार्यालय के जनसूचना सेल, व्यापारी प्रकोष्ठ सेल, नारकोटिक्स सेल, महिला सहायता प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, शिकायत प्रकोष्ठ सहित विभिन्न शाखाओं/सेलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों, पत्रावलियों एवं लंबित प्रकरणों का अवलोकन कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला सहायता प्रकोष्ठ में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई: एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया Read More ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ मनाई गई: एनसीसी कैडेटों ने देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया

नारकोटिक्स सेल के निरीक्षण के दौरान मादक पदार्थों से संबंधित अभियोगों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। व्यापारी प्रकोष्ठ सेल में व्यापारियों से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।

बिथरी चैनपुर में स्व-जनगणना प्रशिक्षण सम्पन्न, विभागीय कार्य समय से पूर्ण करने के भी निर्देश  Read More बिथरी चैनपुर में स्व-जनगणना प्रशिक्षण सम्पन्न, विभागीय कार्य समय से पूर्ण करने के भी निर्देश 

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रकोष्ठों में साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनपद को विकास के पथ पर ले जाने का आह्वान Read More जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समन्वय से जनपद को विकास के पथ पर ले जाने का आह्वान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें