नवीनतम
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य ठप होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, उसका बाजार के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, उसका बाजार के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मुख्य भवन, प्रधानाचार्य आवास, स्टाफ आवास, वालवाटिका , डोरमेट्री, मेस, आदि भवनों को देखा गया।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग भवन, अयोध्या के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप एवं समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके बाद डीएम द्वारा पास में ही स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, उसका बाजार के निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि 01 माह से निर्माण कार्य ठप है। जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीसीएलडीएफ के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा माह मई 2026 के अन्त तक प्रत्येक दशा में निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
शिक्षा विभाग लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थनगर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उसका बाजार शिक्षा समाचार उत्तर प्रदेश समाचार सिद्धार्थनगर समाचार विद्यालय विकास प्रशासनिक निरीक्षण जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन निर्माण कार्य में लापरवाही सरकारी विद्यालय मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय निर्माण कार्य निरीक्षण कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विद्यालय निर्माण कार्य डीएम निरीक्षण यूपीसीएलडीएफ निर्माण कार्य ठप डीएम की नाराजगी विद्यालय भवन निर्माण प्रधानाचार्य आवास स्टाफ आवास वालवाटिका डोरमेट्री मेस भवन समय से निर्माण पूरा करने के निर्देश सरकारी परियोजना निर्माण कार्य समीक्षा


Comments