किशनपुर सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

सफाई एजेंसी के भुगतान में 75% कटौती का निर्देश जेनरेटर लॉग बुक जब्त, तीन अनाधिकृत लोग पुलिस के हवाले

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किशनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, मरीजों के लिए उपलब्ध चादरों तथा शौचालय की साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।किशनपुर सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर डीएम ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए दो माह के विपत्र से 75 प्रतिशत राशि की कटौती का निर्देश दिया। वहीं जेनरेटर के लॉग बुक की जांच में भी अनियमितता सामने आने पर उसे तत्काल जब्त करने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में तीन व्यक्ति अनाधिकृत रूप से मौजूद पाए गए, जिन्हें जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया गया।किशनपुर सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

कुरुक्षेत्र: राहुल को प्रतिरोध का नारा बनाएगा विपक्ष का चेहरा, 2029 में PM मोदी और नेता विपक्ष का सीधा मुकाबला। Read More कुरुक्षेत्र: राहुल को प्रतिरोध का नारा बनाएगा विपक्ष का चेहरा, 2029 में PM मोदी और नेता विपक्ष का सीधा मुकाबला।

हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित मिले और मरीजों को नियमित रूप से दवाएं वितरित की जा रही थीं।

वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में लोक कला के संरक्षण हेतु सम्मान समारोह का हुआ आयोजन Read More वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी में लोक कला के संरक्षण हेतु सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की समग्र व्यवस्था में सुधार लाने तथा साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया Read More नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें