दुद्धी पुलिस ने अलग-अलग मुकदमें में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध व अपराधियों एवं मादक पदार्थ के विपरीत अभियान लगातार जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

दुद्धी/ सोनभद्र-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस टीम को 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दुद्धी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए मु0नं0-1662/24 धारा 60 आबकारी अधिनियम में वांछित अभियुक्त अवधेश राम उर्फ रामअवधेश पुत्र महावीर राम निवासी ग्राम कुर्ची थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र तथा मु0नं0-399/22 धारा 323/504 भादवि में वांछित अभियुक्त कृष्ण पुत्र शंकर निवासी ग्राम नौडिहा थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 जयशंकर राय, चौकी अमवार थाना दुद्धी, उ0नि0 श्यामानन्द, थाना दुद्धी, उ0नि0 राजेश पाण्डेय, आरक्षी अरविन्द यादव शामिल रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रथम आगमन पर शिकायतकर्ताओ की  उमड़ी हुजूम Read More सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रथम आगमन पर शिकायतकर्ताओ की उमड़ी हुजूम

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें