प्रतिभा सम्मान समारोह में जुटे शिक्षाविद एवं राजनेता

पुरूस्कार पाकर खिले छात्र -छात्राओं के चेहरे    

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली / रिठौरा। जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हिमकरपुर चमरोआ में बृहस्पतिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र -छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन  किया गया । कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों तथा खेलों में विद्यालय का नाम राज्य स्तर तक पहुंचाने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ एवं नवाबगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा आशुतोष गंगवार ।
 
विशिष्ट अतिथि शरदकांत शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजीत सक्सेना, प्रबंधक ललित मोहन गंगवार एवं ग्राम प्रधान  कमलापति ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डाॅ श्री गंगवार ने अपने संबोधन में कहा प्रतिभा सम्मान समारोह हमारी सनातनी परंपरा है। सम्मान विद्यार्थियों को ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने एक वर्ष से लेकर एक सेकंड तक के समय की महत्वता को बताया। 
 
विशिष्ट अतिथि  विष्णु इंटर कॉलेज बरेली के पूर्व प्रधानाचार्य शरद कांत शर्मा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला पर्यावरण मंत्री  देवेश  ने विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पाठ पढ़ाते हुए निडर होकर लक्ष्य प्राप्त करने के डटे रहने का आह्वान किया।  प्रधानाचार्य डाॅ अजीत सक्सेना एवं प्रबंधक  ललित मोहन गंगवार ने सभी अतिथियों का को पुष्प गुच्छ भेंट कर शाल ओढ़ाकर उनको सम्मानित किया। सभी मेधावी छात्र -छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए ।
 
जिन्हें पाकर छात्र -छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान शिक्षक चंद्र पाल सिंह , देवेन्द्र सिंह , हरि ओम , अरविंद कुमार शीतल , डा फरमान हैदर , डा फौज़िया नाज , सुरेंद्र प्रताप  ,अरुन कुमार गंगवार ने भी अतिथियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत-सत्कार किया । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक  यशपाल ने किया । इस अवसर पर विद्यालय सह प्रबंधक श्री हरि राम गंगवार व सदस्य श्री वीरेंद्र पाल ,  खेमेंद्र गंगवार, धर्मवीर गंगवार मौजूद रहे  । कार्यक्रम की रौनक विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री मलिक राज गंगवार ,  नरेंद्र देव गंगवार  कालीचरण गंगवार  से और बड़ गई । अंत में कालेज के प्रधानाचार्य डाबंस्ज्ञ अजीत सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

About The Author

Post Comments

Comments