शासन की क्रय नीति के अनुसार खरीद करने के निर्देश

गेंहू खरीद के लिए खाली बोरों की कोई कमी नही - अवधेश सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ राबर्टसगंज अवधेश कुमार सिंह ने सोमवार को बीपैक्स रामगढ़ और सोढ़ा मे खुले गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।सोढ़ा मे अब तक 1512.50 कुंटल खरीद पाई गई।मौके पर प्रदीप सिंह के गेंहू की तौल हो रही थी।केन्द्र प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि अभी डिलीवरी शून्य है।

एडीसीओ राबर्टसगंज ने केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि परिवहन ठेकेदार से संपर्क करके डिलीवरी सुनिश्चित करायें।रामगढ़ केन्द्र पर अब तक 1884.50 कुंटल खरीद पाई गई।मौके पर मृत्युंजय मिश्र के गेंहू की तौल हो रही थी ।केन्द्र प्रभारी अमित कुमार गौतम ने बताया कि अबतक दो सौ कुंटल गेंहू की डिलीवरी हो चुकी है।दोनो केन्द्रो पर किसानो के लिए छाया और पेयजल की सुविधा उपलब्ध पाई गई।

हनुमान नगर में किया गया शरबत वितरण,सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ। Read More हनुमान नगर में किया गया शरबत वितरण,सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ।

एडीसीओ राबर्टसगंज ने केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित किया किप्रतिदिन केन्द्र पर उपस्थित रहकर क्रय नीति के अनुसार खरीद करना सुनिश्चित करें।आगे उन्होने यह भी कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानो को फार्मर रजिस्टरी हेतु प्रोत्साहित करना न भूलें।निरीक्षण के दौरान सचिव अमित कुमार गौतम,अमित सिंह , शिवकुमार, राजकुमार,कमलेश इत्यादि मौजूद रहे।

पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक Read More पुलिस ने साइबर  जागरुकता अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें