उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए संजय श्रीवास्तव सम्मानित।
महानगर संयोजक एवं विधायक प्रत्याशी हरिकृष्ण तिवारी ‘बबलू’ ने आज कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव के निवास स्थान पहुंचकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया।
स्वतंत्र प्रभातl।
नैनी, प्रयागराज।
महानगर संयोजक एवं विधायक प्रत्याशी हरिकृष्ण तिवारी ‘बबलू’ ने आज कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय श्रीवास्तव के निवास स्थान पहुंचकर उनका अभिनंदन एवं सम्मान किया। इस अवसर पर हरिकृष्ण तिवारी ‘बबलू’ ने कहा कि संजय श्रीवास्तव द्वारा क्षेत्र एवं समाज में लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्य सराहनीय हैं। उनके कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है और लोगों को प्रेरणा मिल रही है।सम्मान समारोह के दौरान नैनी मंगल किसान मोर्चा अध्यक्ष नीरज शर्मा, महामंत्री उमेश सेन, अवधेश निषाद, नित्यानंद मिश्रा, बाबूजी यादव, राणा श्रीवास्तव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संजय श्रीवास्तव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी इसी प्रकार सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं।
प्रयागराज समाज सेवा नैनी सामाजिक कार्य सम्मान समारोह प्रयागराज समाचार राजनीतिक कार्यक्रम संजय श्रीवास्तव हरिकृष्ण तिवारी बबलू कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख विधायक प्रत्याशी महानगर संयोजक नैनी मंगल किसान मोर्चा नीरज शर्मा उमेश सेन अवधेश निषाद नित्यानंद मिश्रा बाबूजी यादव राणा श्रीवास्तव स्थानीय सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता नैनी कार्यक्रम


Comments