ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ सैन्य गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ आयोजित।
15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के तत्वावधान में “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ चार दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत अत्यंत उत्साह, सैन्य अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई।
ब्यूरो प्रयागराज। 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज के तत्वावधान में “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ चार दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत अत्यंत उत्साह, सैन्य अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। बटालियन मुख्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में एनसीसी कैडेट्स, एएनओ, पीआई स्टाफ तथा समस्त कॉम्बैटेंट एवं नॉन-कॉम्बैटेंट स्टाफ ने पूर्ण समर्पण एवं राष्ट्रीय गौरव के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में पर्यटकों एवं निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाकर एक वीभत्स आतंकी हमला किया गया था, जिसमें अनेक भारतीय न शहीदों की पुण्य स्मृति, दिवंगत आत्माओं की शांति तथा राष्ट्र की सुख- समृद्धि हेतु बटालियन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। उपस्थित कैडेट्स एवं स्टाफ ने राष्ट्र की सुरक्षा, एकता एवं शांति के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया।
15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सैन्य शक्ति, साहस एवं राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, साहस एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि एनसीसी राष्ट्र निर्माण की वह सशक्त धारा है, जो युवाओं में कर्तव्यनिष्ठा एवं देशभक्ति का संचार करती है।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय, नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय, नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया , हंडिया पी जी कॉलेज एवं गोमती इण्टर कॉलेज फूलपुर के कैडेट्स एवं एएनओ ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, वीर सैनिकों के पराक्रम एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के प्रति समर्पित, अनुशासित एवं उत्तरदायी नागरिकों के निर्माण का सशक्त मंच है।
प्रयागराज ऑपरेशन सिंदूर प्रयागराज समाचार इलाहाबाद विश्वविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता राष्ट्र निर्माण एनसीसी प्रशिक्षण देशभक्ति कार्यक्रम एनसीसी प्रयागराज नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय 15 यूपी बटालियन एनसीसी श्रद्धांजलि कार्यक्रम एनसीसी कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति आयोजन कर्नल ऋतु श्रीवास्तव एनसीसी कैडेट्स सैन्य अनुशासन पहलगाम आतंकी हमला शहीद श्रद्धांजलि वैदिक हवन पूजन राष्ट्र एकता राष्ट्र सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता नेशनल इंटर कॉलेज हंडिया हंडिया पीजी कॉलेज गोमती इंटर कॉलेज फूलपुर नेतृत्व विकास युवा प्रशिक्षण कॉम्बैटेंट स्टाफ एनसीसी गतिविधियां उत्तर प्रदेश एनसीसी


Comments