भ्रष्टाचार की आग में जल रहा बस्ती इसे रोकने अधिकारी फेल नजर आ रहे कैसे होगा ग्राम पंचायत का विकास
नौकरी की अंतिम बेला में पहुँचे बीडीओ माल समेटने में व्यस्त , ब्लाक में मची लूट और भ्रष्टाचार ग्राम पंचायतों में बिना काम भुगतान की मची होड़ , मुँह खोलने से गुरेज कर रहे बीडीओ
बस्ती। बस्ती जिले बिना काम किए ग्राम पंचायतों में भुगतान हेतु मची होड़ ऊपर से खण्ड विकास अधिकारी की चुप्पी बिना कहे ही बहुत कुछ कह रही है । समझने वाले सब समझ रहे हैं परन्तु सेवा के अंतिम पड़ाव में पहुंच चुके बीडीओ माल समेटने में मस्त हैं , समस्याओं के तरफ उनका ध्यान ही नहीं जा रहा है क्योंकि व्यवस्था प्रीपेड चल रही है सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन व जीरो टालरेंस का दावा करे पर सरकारी दावों की पोल खोलने में खण्ड विकास अधिकारी कप्तानगंज जरा सा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं । सूत्रों की माने तो खण्ड विकास अधिकारी के सेवा का अंतिम वर्ष चल रहा है जिसके कारण व्यवस्थाएं प्रीपेड हो गयी है जिससे उन्हें समस्याएं दिख ही नहीं रही हैं l विकास खण्ड स्तर की बात करें तो दर्जनों ग्राम पंचायतों में बिना काम कराए भुगतान की प्रक्रिया अंतिम दौर में है मगर बीडीओ को ये समस्याएं दिख नहीं रही हैं । मीडिया के सवालों को अपने कुतर्कों से रौदने का बीडीओ द्वारा पूरा प्रयास किया जाता है अन्य जिम्मेदार भी मुँह खोलने से परहेज कर रहे हैं । सवालों का जवाब न देना पड़े इसलिए बीडीओ अक्सर छुट्टियों का बहाना बनाकर जिम्मेदारियों से मुँह मोड़ने में माहिर हैं । देखना यह है कि बीडीओ की नींद टूटेगी या यूँ ही प्रीपेड लूटपाट व्यवस्था जारी रहेगी ।
Basti basti news Block Development Officer Basti administration Corruption Allegations Uttar Pradesh corruption news Kaptanganj Block Rural Development Corruption BDO controversy gram panchayat payment scam without work payment panchayat fund irregularities zero tolerance claim government corruption expose prepaid system allegation BDO negligence development block scam gram panchayat fraud media questions ignored local administration controversy


Comments