कानपुर देहात में राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारी की बैठक में साइबर व महिला अपराध पर विशेष जोर 

अनुपम कुलश्रेष्ठ अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की बैठक।

Abhinav Shukla Picture
Published On

कानपुर । अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद कानपुर देहात भ्रमण  दौरान रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, महिला सम्बन्धी अपराधों की अद्यतन स्थिति, संवेदनशील प्रकरणों की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं, अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाहियों तथा अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

गोष्ठी के दौरान अपराधों पर प्रभावी नियन्त्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण, महिला सुरक्षा एवं जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित प्रभावी कार्यवाही, थाना स्तर पर सतर्कता, निरोधात्मक कार्यवाहियों में तेजी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु विशेष रूप से निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क, उत्तरदायी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया गया। 

तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ गोष्ठी कर जनसहभागिता के माध्यम से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने पर चर्चा की गई। अवसर पर उपस्थित गणमान्यों से शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

इसके उपरान्त मीडिया बन्धुओं से संवाद स्थापित कर जनहित एवं सुरक्षा सम्बन्धी विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर यमुना प्रसाद, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर व श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें