कोचिंग संस्थानों की संयुक्त जांच, मानक पूरे न करने वालों को जारी किया गया नोटिस
बस्ती जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा, व्यवस्थाओं एवं मानकों की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS)
बस्ती। बस्ती जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा, व्यवस्थाओं एवं मानकों की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) बस्ती तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न कोचिंग संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित मानकों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थानों में अग्निरोधक व्यवस्थाओं, भवन की संरचनात्मक स्थिति, संचालन संबंधी मान्यता के आवश्यक दस्तावेजों, प्रवेश एवं निकास मार्गों की उपलब्धता, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा मानकों, पार्किंग व्यवस्था, सीढ़ियों एवं लिफ्ट की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन परीक्षण किया।
अधिकारियों ने कोचिंग संस्थान संचालकों को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा एवं संचालन संबंधी मानकों का अनुपालन संतोषजनक पाया गया, जबकि कुछ संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किया गया।
संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि जिन संस्थानों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संचालकों को निर्धारित समयावधि के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।
Basti uttar pradesh news student safety Basti administration Electrical Safety Building Safety Emergency Exit Coaching Institute Inspection safety audit coaching centres checking CO Sadar Satyendra Bhushan Tiwari DIOS Basti CFO Basti fire safety inspection coaching institute norms fire fighting equipment entry exit route parking arrangement coaching notice issued education department inspection fire department action coaching safety standards


Comments