जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय

चीखते घायल... परखच्चे उड़ी पिकअप वैन में सवार 4 साल की बच्ची को खरोंच तक नहीं, एकमा सीएचसी में गहरी नींद में मिली बच्ची 

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | एकमा (सारण) की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

एकमा (सारण)। जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। नेशनल हाईवे-531 पर बनवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक और आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप वैन की टक्कर में जहां तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं उसी गाड़ी में सवार चार वर्षीय बच्ची पूरी तरह सुरक्षित बच गई।

हादसे के बाद जब घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, तब अस्पताल में चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल था। गंभीर रूप से घायल लोग दर्द से कराह रहे थे, लेकिन इसी बीच एक बेड पर वह मासूम गहरी नींद में सोती मिली। मानो उसे इस बात का जरा भी एहसास न हो कि कुछ देर पहले वह मौत के इतने करीब से होकर गुजरी है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए, कई लोग वाहन में फंस गए और सड़क पर खून बिखर गया। बच्ची के कपड़ों पर भी खून के निशान थे, लेकिन उसके शरीर पर खरोंच तक नहीं मिली। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत पूरी तरह सामान्य है। यह दृश्य देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के मुंह से अनायास ही निकला— "जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय।"
एकमा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुशील प्रसाद के अनुसार अस्पताल लाए गए छह गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया, जहां से तीन को पीएमसीएच भेजा गया। डॉ सुशील प्रसाद ने बताया कि 4 वर्षीय  बच्ची कोई सड़क दुर्घटना में किसी तरह की जख्म नहीं आई है। वह पूरी तरह स्वस्थ और कुशल है।

दहेज में बुलेट गाड़ी न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार Read More दहेज में बुलेट गाड़ी न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

जानिए पूरा घटनाक्रम:

रफ्तार का जुनून पड़ा भारी! कानपुर में एक दिन में 441 वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा Read More रफ्तार का जुनून पड़ा भारी! कानपुर में एक दिन में 441 वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा


शुक्रवार सुबह दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार रेलवे ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने आर्केस्ट्रा टीम की पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। सभी लोग सिवान जिले के एक गांव में शादी समारोह में प्रस्तुति देकर खैरा बाजार लौट रहे थे। हादसे में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र मांझी और संजीत मांझी की मौत हो गई, जबकि एक महिला की पहचान प्रारंभिक समय में नहीं हो सकी। घायलों में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी जिया कुमारी, अल्पना मंडल, सिवान के चैनपुर निवासी पिंकी कुमारी, सारण के खैरा निवासी रघु कुमार, मनु राय और विक्की राय समेत अन्य शामिल हैं। सभी जिया म्यूजिक ग्रुप से जुड़े बताए जा रहे हैं।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और रातभर जागने के बाद यात्रा को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच में जुटी है।

रामलीला में राममनावन व सुर्पड़खा नाशिका भंग, खड़दूषण बध की लीला का मंचन Read More रामलीला में राममनावन व सुर्पड़खा नाशिका भंग, खड़दूषण बध की लीला का मंचन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें