ओबीसी कन्या आवासीय स्कूल की व्यवस्था सुधारने को लेकर डीएम ने की बैठक सब हेडलाइन

छात्राओं के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए ANM/GNM की प्रतिनियुक्ति होगी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

विद्यालय परिसर के आसपास नियमित पुलिस गश्ती के निर्देश

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट
प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

 

सुपौल। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय, रामनगर (पिपरा) की विद्यालय संस्थापन समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई।

बैठक में विद्यालय में शिक्षकों की आवश्यकता के अनुसार प्रतिनियुक्ति, छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय के आसपास नियमित पुलिस गश्ती तथा छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए दो ANM/GNM की प्रतिनियुक्ति सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा विद्यालय के बाहर सड़क मार्ग पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने तथा छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन Read More अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालयों में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय नोडल पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश Read More उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिजन करमा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें