सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के दिए निर्देश

दिव्यांगजनों के UDID कार्ड बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के व्यापक प्रचार पर जोर

सुपौल। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जिले में संचालित प्रायोजन योजना, परवरिश योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना का प्रखंड स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

बैठक में दिव्यांगजनों के लिए बैटरी चालित साइकिल हेतु प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही जिन दिव्यांगजनों का UDID कार्ड अब तक नहीं बना है, उनके लिए विशेष अभियान चलाकर कार्ड निर्गत कराने को कहा गया, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

जिलाधिकारी ने जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित बाल गृह, पर्यवेक्षण गृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रह रहे बच्चों की स्थिति एवं उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने बच्चों के नियमानुसार पुनर्वास के लिए लगातार प्रयास करने का निर्देश दिया।

गुमशुदा हुए बच्चे को स कुशल पुलिस ने किया बरामद Read More गुमशुदा हुए बच्चे को स कुशल पुलिस ने किया बरामद

इसके अलावा पारिवारिक लाभ योजना एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के लिए प्रखंड स्तर पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।

'प्रयागराज में समानांतर मेडिकल इंडस्ट्री चला रहे हैं सरकारी डाॅक्टर'- इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More 'प्रयागराज में समानांतर मेडिकल इंडस्ट्री चला रहे हैं सरकारी डाॅक्टर'- इलाहाबाद हाईकोर्ट

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें