पाकुड़ मंडल कारा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद

Abhinav Shukla Picture
Published On

पाकुड़, झारखंड:- 
 
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में मंडल कारा पाकुड़ एवं वृद्धाश्रम सोनाजोड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मंडल कारा पाकुड़ में झालसा रांची के द्वारा चयनित आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक मलय दास ने सभी बंदियों को योग कराया। इस दौरान योग से होने वाले फायदे स्वस्थ शरीर ,स्वस्थ मन, निरोग रहने का योग टिप्स दिया गया। नियमित योग करने की अपील की । इस दौरान पाकुड़ सोनाजोड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंद्रशेखर घोष ने वृद्धजनों को योगासन कराया।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें