नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

चौपारण प्रखंड के चोरदाह पंचायत अंतर्गत ग्राम दनुवा में  21 जून 2026 को नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

चौपारण, हजारीबाग, झारखंड:- 
 
चौपारण प्रखंड के चोरदाह पंचायत अंतर्गत ग्राम दनुवा में  21 जून 2026 को नमनदीप पब्लिक स्कूल, दनुआ में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गैर-शिक्षण कर्मियों तथा प्रशिक्षित योग गुरु की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के महत्व को समझा। ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 से हुई थी। तभी से विद्यालय में प्रत्येक वर्ष इस दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह निर्देशक सतिश प्रसाद केशरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, "योग दिवस का सच्चा सम्मान तभी है, जब योग हमारे हर दिन का हिस्सा बने।" उन्होंने सभी बच्चों को स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन के लिए प्रतिदिन योग करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के अंग्रेज़ी शिक्षक अमित कुमार केसरी ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा, "योग दिवस को केवल औपचारिकता न बनाएं, बल्कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।"
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी के स्वस्थ, निरोग एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संकल्प लिया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन की नियमित दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें