भारत
साठ लाख की चोरी का सफल अनावरण, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
थाना स्वरूप नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कानपुर । थाना स्वरूप नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्त गिरफ्तार कर लगभग 60 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
कमिश्नरेट कानपुर पुलिस के अनुसार थाना स्वरूप नगर पुलिस, सर्विलांस सेल एवं स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चोरी की एक महत्वपूर्ण घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार, कर संरक्षण में लिया गया तथा चोरी गये आभूषण, नकदी एवं मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। वादी विकास शुक्ला निवासी स्वरूप नगर कानपुर द्वारा थाना स्वरूप नगर पर सूचना दी गयी थी कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की देखभाल हेतु मैनपावर एजेंट आशू गुप्ता, श्यामजी प्रीमियम होम हेल्थ, मंधना, कानपुर नगर के माध्यम से हेल्पर को ₹14,000 प्रतिमाह वेतन पर दिनांक 16.06.2026 को कार्य पर रखा था। दिनांक 17.06.2026 को जब वादी अपने घर से बाहर गये हुए थे, उसी दौरान उक्त हेल्पर ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी एवं अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर लिये और फरार हो गयी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि जिस कमरे में आभूषण रखे हुए थे, उस कमरे के तीन प्रवेश द्वार थे, जिनमें से एक द्वार सामान्यतः अंदर से बंद रहता था। पूर्व नियोजित तरीके से दिन में ही दूसरे द्वार की चटकनी खोल दी गयी थी तथा मकान स्वामी के घर से बाहर जाने के पश्चात अलमारी में रखे आभूषण एवं अन्य बहुमूल्य सामान चोरी कर लिये गये । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्वरूप नगर पर
मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। घटना के अनावरण हेतु तकनीकी साक्ष्यों,
सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर लगातार प्रयास किये गये। मुखबिर की सूचना पर रावतपुर बस अड्डा के पास मेट्रो यार्ड के निकट घेराबंदी कर अभियुक्त
मो० यूनुस तथा एक अन्य अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर चोरी का आभूषण खरीदने वाले मोहम्मद महताब पुत्र अमीरुद्दीन निवासी 5G / 136 आवास विकास कॉलोनी, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर को भी
गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान जुर्म स्वीकार किया गया कि उसने अपने मालिक विकास शुक्ला के घर से आभूषण एवं नकदी चोरी की थी तथा बाद में अपने साथी मो० यूनुस को बुलाकर चोरी का माल उसके साथ ले गयी थी। दोनों चोरी किये गये माल को बेचने की फिराक में थे।
kanpur kanpur police arrested accused surveillance cell stolen jewellery recovered Theft Case Police Disclosure cash theft jewellery theft Swaroop Nagar Police Swaroop Nagar theft solved mobile phone recovery 60 lakh jewellery recovered SWAT team Vikas Shukla dog caretaker theft helper stole jewellery Mohammad Yunus Mohammad Mahtab Rawatpur bus stand metro yard Kanpur Nawabganj?


Comments