तेज आंधी-बारिश से धनरुआ में जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति ठप

दुकानदारों को भारी नुकसान, फसलें बर्बाद कई जगह पेड़ की टहनियां टूटीं, कच्चे घरों को भी क्षति

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात | बिहार से संवाददाता की रिपोर्ट

प्रकाशक – जितेंद्र कुमार राजेश

धनरुआ प्रखंड क्षेत्र के धनरुआ बाजार, पभेड़ी मोड़ और पभेड़ा गांव में सोमवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक मौसम के बदले मिजाज से ग्रामीण इलाकों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। तेज हवा के कारण कई दुकानों के टेंट उड़ गए और सामान इधर-उधर बिखर गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जबकि कुछ स्थानों पर कच्चे और करकट से बने घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। किसानों को भी इस प्राकृतिक आपदा का खामियाजा भुगतना पड़ा है, उनकी तैयार फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

पंजाब ट्रेड कमीशन द्वारा बड़ी मांग पूरी होने पर महेंद्रगंज मार्केट के दुकानदारों में खुशी की लहर Read More पंजाब ट्रेड कमीशन द्वारा बड़ी मांग पूरी होने पर महेंद्रगंज मार्केट के दुकानदारों में खुशी की लहर

वहीं, तेज आंधी के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित दुकानदारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बरही में फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, दुकानदारों से शामिल होने की अपील Read More बरही में फोस्टैक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज, दुकानदारों से शामिल होने की अपील

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी और अंचलाधिकारी ने बताया कि अचानक आई आंधी-बारिश से व्यापक नुकसान हुआ है। प्रशासन स्थिति का आकलन कर रहा है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भारत स्काउट और गाइड, उ. प्र. जनपद लखनऊ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया Read More भारत स्काउट और गाइड, उ. प्र. जनपद लखनऊ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें