राजनीति
फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा: दो और वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो प्रयागराज।
थाना फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में हुए भीषण हादसे के मामले में पुलिस ने दो और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो0 उस्मान (48 वर्ष) और मो0 इरफान (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मुकीमउद्दीन, निवासी ग्राम चंदापुर, थाना फाफामऊ, कमिश्नरेट प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार को फाफामऊ रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ थाना फाफामऊ में दर्ज मुकदमा संख्या 44/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि 23 मार्च 2026 को आदर्श कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले अमोनिया गैस चैम्बर के फटने से बड़ा हादसा हो गया था। विस्फोट इतना तेज था कि कोल्ड स्टोरेज की दीवार और छत गिर गई। मलबे में कई मजदूर दब गए थे।
घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य चलाकर कुल 18 लोगों को मलबे से निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 4 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि अन्य घायलों का इलाज के बाद स्वास्थ्य सामान्य बताया गया।
इस मामले में इससे पहले 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस अब सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
prayagraj news UP Police यूपी पुलिस Judicial Custody Rescue Operation Major action Police Action पुलिस कार्रवाई वांछित अभियुक्त गिरफ्तार प्रयागराज खबर Wanted Accused Arrested राहत बचाव कार्य जांच जारी Investigation Ongoing फाफामऊ थाना Phaphamau Police Station फाफामऊ कोल्ड स्टोरेज हादसा बड़ी कार्रवाई Phaphamau Cold Storage Incident अमोनिया गैस विस्फोट Ammonia Gas Explosion कोल्ड स्टोरेज दुर्घटना Cold Storage Accident चंदापुर मोरहू Chandapur Morhu मजदूर हादसा Worker Tragedy मलबा हादसा Debris Collapse मृतकों की संख्या Death Toll घायल मजदूर Injured Workers आपराधिक मामला Criminal Case न्यायिक अभिरक्षा औद्योगिक हादसा Industrial Accident


Comments