कानपुर देहात: स्टेट रिप्रेजेन्टेटिव आकाश यादव ने बूथ पर पहुंचकर महिलाओं की समस्या का कराया समाधान
जानकारी के अनुसार एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी नोटिसों को लेकर गांव की कई महिलाएं परेशान थीं। इनमें रेशमा, नीतू मिश्रा
कुशुम यादव -कानपुर देहात
कानपुर देहात के तहसील मैथा क्षेत्र के ग्राम रैपालपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल में जर्नालिस्ट एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के स्टेट रिप्रेजेन्टेटिव आकाश यादव ने तहसीलदार मैथा के साथ बूथ पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया।
जानकारी के अनुसार एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी नोटिसों को लेकर गांव की कई महिलाएं परेशान थीं। इनमें रेशमा, नीतू मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं, जिन्हें नोटिस संबंधी प्रक्रिया समझने और निस्तारण कराने में दिक्कत हो रही थी।

आकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर बूथ संख्या 269 और 268 पर संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर नोटिसों का निस्तारण कराया और ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी। इससे महिलाओं को काफी राहत मिली।
संस्थान की डायरेक्टर कुसुम यादव ने आकाश यादव के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
ग्रामीणों ने भी समस्या के त्वरित समाधान पर संतोष जताया और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Comments