नारायणपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड सभागार में क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षिका नीयुति दास ने की।उन्होंने बताया कि पोषण अभियान की शुरुआत वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा विभिन्न मंत्रालयों के संयुक्त प्रयास से की गई थी। वर्तमान में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र पोषण टू योजना के अंतर्गत कार्यरत हैं।
 
पोषण टू योजना के उद्देश्य: 
पर्यवेक्षिका नीयुति दास ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य छह वर्ष से कम आयु के बच्चों, किशोरियों, गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं के पोषण स्तर में समयबद्ध सुधार लाना है। इसके अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के घर जाकर पोषण संबंधी जानकारी देना, गृह-भ्रमण के माध्यम से परिवार की स्थिति का आकलन करना, स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी समस्याओं की पहचान करना तथा आवश्यकता पड़ने पर रेफरल सेवाओं को सुलभ कराना शामिल है। बैठक के दौरान देर से पहुंचने वाली कई आंगनबाड़ी सेविकाओं को फटकार भी लगाई गई। बैठक के दौरान देर से पहुंचने वाली कई आंगनबाड़ी सेविकाओं को फटकार भी लगाई गई।
 
उपस्थित प्रतिभागी: 
इस अवसर पर रेणु कुमारी, हीरा देवी, दुलेश्वरी देवी, पंचमी देवी, गीता भंडारी, सरीफन निषा, मर्शिला मरांडी, बहामुनी हांसदा सहित कई सेविकाएं उपस्थित थीं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें