एम वी कॉन्वेंट स्कूल का  वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने बटोरी तालिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

(शंकरगढ़ )प्रयागराज। गुरुवार को यमुनानगर क्षेत्र के शंकरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कनक नगर स्थित एम वी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. वाचस्पति और मधुपति के द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।
 
मंच पर डॉ. वाचस्पति पूरे समय उपस्थित रहकर बच्चों की प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन करते रहे और हर प्रस्तुति के बाद तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। विद्यालय के लगभग तीन सौ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे बच्चों के आकर्षक नृत्य, देशभक्ति समूह गान, सामाजिक विषयों पर आधारित नाटक, पर्यावरण संरक्षण और बेटी शिक्षा पर प्रेरक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
 
अभिभावकों की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। बच्चों के माता-पिता ने गर्व के साथ अपने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा और विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वाचस्पति ने कहा कि एम वी ग्रुप द्वारा संचालित यह शिक्षण संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।
 
उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत लगभग तीन सौ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को बधाई दी कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वार्षिकोत्सव बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मंच संचालन कौशल को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन देना ही सच्ची सफलता है।
 
 इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मधुपति का जन्मदिन भी विद्यालय स्टाफ के साथ मनाया गया। प्रमुख रूप से प्रगति आर्या, प्रकृति आर्या, आकृति आर्या, प्रधानाचार्य शैली मालवीया, दीपक मिश्रा, कृति सिंह, हर्षिता, पूनम, कृतिका, स्वाती, शैलेश, आबिद, जया, सुनीता, काजल, अर्चना सहित शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण मौजूद रहें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें