देश में फर्जी विश्वविद्यालयों का बढ़ता जाल, 12 राज्यों में सक्रिय 32 संस्थान; UGC ने जारी की चेतावनी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

देश में शिक्षा के नाम पर चल रहे फर्जी संस्थानों का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। हालात यह हैं कि दो साल पहले जहां ऐसे विश्वविद्यालय केवल आठ राज्यों तक सीमित थे, वहीं अब इनकी पहुंच बढ़कर 12 राज्यों तक हो गई है। इसी अवधि में फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या भी 20 से बढ़कर 32 हो चुकी है।

नए प्रभावित राज्यों में हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और ऐसे संस्थानों में दाखिला न लेने की चेतावनी दी है।

हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में “ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी” नाम से संचालित एक फर्जी संस्थान के मामले में अलर्ट जारी करते हुए यूजीसी ने यह निर्देश दिए।


प्रवेश से पहले यूजीसी की वेबसाइट पर जरूर जांचें सूची

यूजीसी ने कहा है कि किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले उसकी मान्यता की पुष्टि यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूची से अवश्य करें। पिछले कुछ वर्षों में यूजीसी लगातार फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जारी करता रहा है, लेकिन इसके बावजूद ये संस्थान अलग-अलग नामों से छात्रों को गुमराह कर रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों तक फैले इन फर्जी विश्वविद्यालयों के जाल में हर साल हजारों छात्र फंस रहे हैं।

जाति जन्म से तय होती है, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती: इलाहाबाद हाईकोर्ट Read More जाति जन्म से तय होती है, विवाह या धर्म परिवर्तन से नहीं बदलती: इलाहाबाद हाईकोर्ट


दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय

देश के 12 राज्यों में सक्रिय 32 फर्जी विश्वविद्यालयों में सबसे अधिक 12 दिल्ली में पाए गए हैं। इनमें से कुछ संस्थान यूजीसी मुख्यालय के आसपास ही संचालित हो रहे हैं।

इलाज के नाम पर लापरवाही का आरोप: इंजेक्शन के बाद बिगड़ी महिला की हालत Read More इलाज के नाम पर लापरवाही का आरोप: इंजेक्शन के बाद बिगड़ी महिला की हालत

राज्यों के अनुसार स्थिति इस प्रकार है:

धोखाधड़ी : अपने ही पैसे मांगने पर परिवार को जान से मारने की धमकी Read More धोखाधड़ी : अपने ही पैसे मांगने पर परिवार को जान से मारने की धमकी

  • दिल्ली – 12

  • उत्तर प्रदेश – 4

  • केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक – 2-2

  • हरियाणा, राजस्थान, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश – 1-1


विदेशी विश्वविद्यालयों के नाम का भी हो रहा दुरुपयोग

अब कई फर्जी संस्थान विदेशी विश्वविद्यालयों जैसा नाम अपनाकर छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे छात्रों के लिए असली और नकली संस्थानों में फर्क करना और भी मुश्किल हो गया है।यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि केवल मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ही डिग्री लेने पर ही उसका कानूनी महत्व होता है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार