वेलेंटाइन डे के दिन बॉयफ्रेंड ने पहले गर्लफ्रेंड को मारा, फिर खुद को गोली से उड़ाया

12 के आसपास सेक्टर-39 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 107 के पास सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी थी. इसपर एक राहगीर ....

Swatantra Prabhat Picture
Published On

नोएडा

नोएडा के सेक्टर 39 में एक प्रेमी जोड़े ने जान दे दी. कार के अंदर बैठे-बैठे बॉयफ्रेंड ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी. फिर खुद को भी मौत के घात उतार लिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नोएडा के सेक्टर 39 से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है. वैलेंटाइन डे के दिन एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया है. पुलिस के मुताबिक कार के अंदर पहले लवर ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी. फिर खुद को भी मौत के घात उतार लिया. यह घटना सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 107 रोड के पास की है.

युवक-युवती की हुई पहचान

मृतक की पहचान सुमित के रूप में हुई है जो की मूल रूप से दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला है. वहीं, युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है. वह नोएडा के सेक्टर 58 क्षेत्र की रहने वाली है. फिलहाल, पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

फिलहाल, दोनों प्रेम-प्रेमिकाओं की मौत हो गई है. पुलिस को कार के अंदर एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है.दोनों मृतक प्रेमी-प्रेमिका दिल्ली के त्रिलोकपुरी के बताए जा रहे हैं.दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यूपी बजट 2026-27 पर बलिया के व्यापारियों ने स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र से रखी अपनी राय, कहा– व्यापारियों के लिए नहीं दिखी कोई विशेष योजना Read More यूपी बजट 2026-27 पर बलिया के व्यापारियों ने स्वतंत्र प्रभात समाचार पत्र से रखी अपनी राय, कहा– व्यापारियों के लिए नहीं दिखी कोई विशेष योजना

हर एंगल पर होगी मामले की जांच

घटना की जानकारी होते ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर पहुंच गई है. एसीपी नोएडा प्रवीण सिंह का कहना है कि पुलिस सभी पहलू से मामले की जांच कर रही है. हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के पीछे कोई अन्य वजहें तो नहीं थी. फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या ही मान रही है.

Vande Mataram New Guideline: विवादित पंक्तियां जो पहले हटाई गई थीं, अब फिर जोड़ी गईं Read More Vande Mataram New Guideline: विवादित पंक्तियां जो पहले हटाई गई थीं, अब फिर जोड़ी गईं

दोपहर 12 बजे की है घटना

पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 के आसपास सेक्टर-39 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 107 के पास सड़क किनारे एक गाड़ी खड़ी थी. इसपर एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने देखा दो शव कार की आगे की सीट पर खून से लथपथ पड़े थे. राहगीर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

Bangladesh Election 2026: ऑब्जर्वर लिस्ट से भारत गायब, चीन-पाकिस्तान की मौजूदगी पर उठे सवाल Read More Bangladesh Election 2026: ऑब्जर्वर लिस्ट से भारत गायब, चीन-पाकिस्तान की मौजूदगी पर उठे सवाल

 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें