यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी से फिर फर्राटा भरेंगे दौड़ेंगे वाहन, बढ़ी स्पीड लिमिट

अब लागू होगी नई स्पीड लिमिट यात्रियों को मिलेगी राहत

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी से वाहनों की अधिकतम गति सीमा फिर से बढ़ा दी जाएगी। कोहरे के कारण पिछले दो महीनों से लागू की गई अस्थायी स्पीड लिमिट को अब मौसम में सुधार के बाद समाप्त किया जा रहा है।

कोहरे और बढ़ते हादसों को देखते हुए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई थी। वहीं, भारी वाहनों की रफ्तार पर भी नियंत्रण लगाया गया था।

अब लागू होगी नई स्पीड लिमिट

15 फरवरी की रात 12 बजे के बाद:

की रफ्तार से चल सकेंगे।

Haryana: हरियाणा में जेल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जेल सुपरिंटेंडेंट और डीएसपी सुरक्षा सस्पेंड Read More Haryana: हरियाणा में जेल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जेल सुपरिंटेंडेंट और डीएसपी सुरक्षा सस्पेंड

मौसम में सुधार के बाद लिया गया फैसला

यमुना एक्सप्रेसवे की सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि यह मार्ग ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जाता है और यमुना नदी के किनारे से होकर गुजरता है। सर्दियों में यहां घना कोहरा छा जाता है, जिससे दृश्यता कम हो जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

अब मौसम साफ होने और दृश्यता बेहतर होने के चलते गति सीमा को सामान्य किया जा रहा है।

यात्रियों को मिलेगी राहत

अधिकारियों के अनुसार, यदि मौसम अचानक खराब नहीं हुआ तो 15 फरवरी के बाद पुराने नियम लागू रहेंगे। इससे दिल्ली-एनसीआर से आगरा, मथुरा और आसपास के जिलों में यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्पीड लिमिट बढ़ने से सफर कम समय में पूरा होगा, जिससे रोजाना आने-जाने वाले लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। हालांकि, प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे तेज रफ्तार के साथ-साथ सावधानी भी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें