बटुकों के अपमान पर बीजेपी में ही रार! डिप्टी CM ने किया सम्मान तो अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने कसा तंज सीएम और डिप्टी सीएम के बयान में फर्क भाजपा विधायक ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

Swatantra Prabhat Picture
Published On

 

प्रयागराज में बटुकों के अपमान और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर अब भारतीय जनता पार्टी के भीतर ही मतभेद खुलकर सामने आते दिख रहे हैं। एक ओर योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज प्रशासन की कार्रवाई को सही ठहराया, वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बटुकों की शिखा पकड़ने की घटना को “महापाप” बताया है।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा:

“भूतपूर्व मुख्यमंत्री को अस्वीकारते हैं, वर्तमान मुख्यमंत्री को नहीं मानते हैं, उप होकर भी अपना राग अलापते हैं, मंत्रालय की ज़िम्मेदारियों से भागते हैं, लगता है वो जानेवाले हैं ये जानते हैं!”

अखिलेश के इस बयान को भाजपा के अंदरूनी मतभेद पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

14-15 फरवरी को आज़मगढ़ में आयोजित होगा सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026 Read More 14-15 फरवरी को आज़मगढ़ में आयोजित होगा सरदार पटेल इंटर स्टेट वॉलीबॉल टूर्नामेंट-2026

सीएम और डिप्टी सीएम के बयान में फर्क

विधानसभा सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं हो सकता और कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को नियमों के तहत बताया।

अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में यौन शोषण का आरोप: पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर! Read More अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में यौन शोषण का आरोप: पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर!

इसके उलट डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बटुकों की शिखा पकड़ना धार्मिक आस्था का अपमान है और ऐसा करने वालों को पाप लगेगा। उनके बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।

अमरोहा में 'खाकी' और 'काला कोट' में हिंसक टकराव Read More अमरोहा में 'खाकी' और 'काला कोट' में हिंसक टकराव

भाजपा विधायक ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि शंकराचार्य और बटुकों के साथ हुई घटना के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी विपक्ष के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

101 बटुकों का किया सम्मान

19 फरवरी को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के सरकारी आवास पर 101 बटुक पहुंचे। इस दौरान पाठक ने बटुकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया, तिलक लगाया और उनकी शिखा का सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया।

मौनी अमावस्या पर क्या हुआ था?

मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिष्यों के साथ स्नान के लिए जा रहे थे। प्रशासन ने उन्हें पालकी से जाने से रोका, जिस पर विवाद हो गया।
इस दौरान पुलिस और शिष्यों के बीच धक्का-मुक्की हुई। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें पुलिसकर्मी बटुकों के साथ मारपीट करते नजर आए।

यह विवाद अब धार्मिक और राजनीतिक मुद्दा बन चुका है और इसे लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें