गन्ने की खेती की ओर बढ़ा किसानों का रुझान

ट्रेंच विधि और सहफसली खेती पर जोर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती।बस्ती जिले के रुधौली गन्ने के लाभकारी मूल्यों के कारण क्षेत्र में गन्ने की बुवाई का रकबा बढ़ रहा है। बजाज चीनी मिल रुधौली के वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडे ने ग्राम लकड़ा एवं बनगांव में कृषक राजेंद्र यादव और हरिराम चौधरी के खेतों पर 14201 एवं 94184 जैसी उन्नत प्रजातियों की बुवाई कराई।
 
​मुख्य बिंदु:​उन्नत तकनीक: किसानों से ट्रेंच विधि द्वारा अगेती बुवाई की अपील की गई ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके। आय वृद्धि: गन्ने के साथ बैंगन, धनिया, प्याज, भिंडी और मूली जैसी सहफसली खेती करने का सुझाव दिया गया, जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सके।
 
​प्रमुख प्रजातियां: अधिक उपज के लिए 15023, 13235, 17231 और 0118 जैसी प्रजातियों के विस्तार पर बल दिया गया।​जागरूकता: कम लागत में अधिक लाभ हेतु विभाग द्वारा गांव-गांव में 'कृषक गोष्ठियों' का आयोजन किया जा रहा है। ​इस अवसर पर बलराम यादव, बबलू यादव, विश्वनाथ पांडे और संत राम चौधरी सहित अनेक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें