97 मरीजों को जांच कर दवा दी गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में  रविवार को  जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया।  डाक्टर एस0सी0 शर्मा ने 74 मरीजों का जांच कर दवा दी,  उन्होंने ने बताया कि इस फरवरी मौसम में हलकी ठंड सुबह देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप इसी कारण से पैरों में जलन कमर जोड़ों में दर्द हरकुन्निसा बीमारी देखने को मिलता है। बच्चों के पैरों के तलवों में नूरानी एवं कड़वा तेल लगाए। इससे खासी, जुकाम, सर्दी ,नजला ,टाईफाई से बचने का सहज तरीका है।
 
सही ढंग से इलाज करवाए।खान पान में लापरवाही ना बरते।न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा रामनाथ कठौतिया में डॉ राहुल कुमार ने 23 मरीजों का शुगर एवं बीपी जांच कर दवा दी। मरीजों को बताए कि खाना पान समय से करें।रात में सोते समय गर्म पानी के साथ दवा खाएं।  घरों में जाकर गांठों में दवा को मालिश करें। गर्म पानी नमक से धोएं।और खान पान में सादा खाना ले। ताजा खाना में कुछ ओर स्वाद होता हैं। इस मौके पर डॉक्टर एससी शर्मा, डॉ राहुल कुमार फार्मासिस्ट त्रिशुल चतुर्वेदी, धीरज राय,राजू आदि मौजूद रहे ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें